सस्कैचवान में विभिन्न फसलों की कटाई-तैयारी जारी
17-Aug-2026 08:03 PM
सस्काटून। कनाडा के सबसे प्रमुख कृषि उत्पादक प्रान्त- सस्कैचवान में विभिन्न फसलों की कटाई-तैयारी आरंभ हो चुकी है। फिलहाल इसकी प्रक्रिया शुरूआती चरण में है जबकि आगे रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। राज्य के कुछ भागों में मौसम काफी गर्म एवं शुष्क हो गया है जिससे खासकर पिछैती बिजाई वाली फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
राज्य कृषि विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 10 अगस्त 2026 तक सस्कैचवान में शीतकालीन गेहूं की 18 प्रतिशत एवं फॉल राई की 27 प्रतिशत फसल काटी जा चुकी थी। इसके साथ-साथ 2 प्रतिशत क्षेत्र में मसूर तथा 5 प्रतिशत क्षेत्र में मटर फसल की कटाई पूरी हो चुकी थी। अन्य फसलों 4 प्रतिशत जौ, 1 प्रतिशत शीतकालीन गेहूं तथा 2 प्रतिशत जई की कटाई हुई।
शुष्क एवं गर्म मौसम के कारण अगैती बिजाई वाली फसलें जल्दी-जल्दी परिपक्व हो रही हैं जिससे उसकी उपज दर प्रभावित होने की आशंका है। कहीं-कहीं फसलों पर कीड़ों-रोगों का प्रकोप भी देखा जा रहा है। बढ़ती गर्मी से खेतों की मिटटी में नमी का अभाव होने लगा है।
इस बार सस्कैचवान में मसूर एवं मटर का उत्पादन घटने की संभावना है क्योंकि एक तो वहां इसके बिजाई क्षेत्र में कमी आई है और दूसरे, मौसम की हालत भी फसलों के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं रही।
