सरसों किसानों को भी मिलेगा भावांतर योजना का सपोर्ट: मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
07-Mar-2026 04:48 PM
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सरसों के रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 28% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार सरसों का उत्पादन 15.71 लाख मीट्रिक टन तक पहुँचने की संभावना है।
इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि सरसों का उपार्जन भी “भावांतर योजना” के निर्धारित नियमों और पात्रता मानदंडों के अंतर्गत किया जाएगा।
