गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
07-Apr-2026 08:59 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अगले सप्ताह अमेरिका के दक्षिणी मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है। मध्य टेक्सास से लेकर नेब्रास्का तक लगभग 1 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में विंटर गेहूं की 7% फसल बालियां निकाल चुकी है, जो 5 वर्षीय औसत 5% से अधिक है।
इस वर्ष की पहली फसल स्थिति रेटिंग में केवल 35% फसल अच्छी से उत्कृष्ट श्रेणी में आंकी गई है, जो विश्लेषकों के औसत 42% अनुमान से कम है। पिछले वर्ष इसी समय यह 48% थी।
ब्रुगलर-500 सूचकांक 298 अंक दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की शुरुआत से 30 अंक कम है और 1990 के बाद से सातवां सबसे कमजोर शुरुआती स्तर माना जा रहा है।
इस वर्ष की पहली क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार स्प्रिंग गेहूं की बुवाई 2% पूरी हुई है, जो औसत गति से थोड़ी पीछे है।
2 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में अमेरिका से गेहूं का निर्यात शिपमेंट 3,34,106 टन (12.27 मिलियन बुशल) रहा, जो पिछले सप्ताह से 13.5% कम और पिछले वर्ष की समान अवधि से 0.38% कम है।
प्रमुख खरीदारों में मेक्सिको को 2,73,703 टन, इंडोनेशिया को 57,763 टन तथा दक्षिण कोरिया को 55,000 टन गेहूं भेजा गया।
चालू विपणन वर्ष में अब तक अमेरिका से कुल 17.73 मिलियन टन (651.4 मिलियन बुशल) गेहूं का निर्यात हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.6% कम है।
