साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
27-Jun-2026 08:14 PM
कमजोर मांग और बिकवाली के दबाव से तुवर बाजार में गिरावट जारी
नई दिल्ली। घरेलू तुवर बाजार में चालू सप्ताह के दौरान गिरावट का रुख लगातार बना रहा। दाल मिलों की कमजोर खरीदारी, खुदरा एवं थोक मांग में सुस्ती तथा आयातित तुवर की पर्याप्त उपलब्धता के कारण बाजार पर दबाव बना रहा। मिलर्स केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में लिवाली का माहौल नहीं बन पा रहा है। तुवर दाल की मांग अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचने से कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है। दूसरी ओर आयातित तुवर की नियमित आपूर्ति से घरेलू बाजार में उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है, जिससे भावों को समर्थन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि बाजार की निगाहें अब मानसून और खरीफ बुवाई की प्रगति पर टिकी हुई हैं। तुवर उत्पादक क्षेत्रों में अब तक वर्षा सामान्य से कमजोर रहने के कारण बुवाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। यदि आने वाले दिनों में मानसून कमजोर रहता है तो उत्पादन संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं, जिससे आगे चलकर स्टॉकिस्टों और दाल मिलों की खरीदारी बढ़ने तथा बाजार में तेजी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आयातकों की बढ़ी हुई बिकवाली और कमजोर मांग के कारण मुंबई में अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 100/150 रुपये प्रति क्विंटल टूट गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 6000/6050रुपये, गजरी 5900/5950 रुपये, मटवारा 5850/5900 रुपये, मलावी 5650 रुपये तथा सूडान 7750/7800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए । इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर के भाव में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 25 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 835 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7750 रुपए व देसी 8100/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/7850 रुपये,अकोला 7950/8000 रुपए, लातूर में 7650/7750 रुपये, नागपुर 8000/8050 रुपये, बार्शी 7400/7600 रुपये हिंगणघाट 7200/8100 रुपए व अहमदनगर 7600/7700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7500/8250 रुपए रायचूर 6915/7839 रुपए बीदर 7427/8000 रुपए व तालिकोट 7336/7719 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7900/8000 रुपए जबलपुर 5000/7400 रुपए पिपरिया 5500/7300 रुपए व करेली 6300/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 8000/8250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11350/11950 रुपए, कटनी फटका 11100/11300 रुपए, अकोला 11100/12400 रुपए,लातूर फटका 11800/12000 रुपए, गुलबर्गा फटका 11400/12100 रुपए व कानपुर फटका 11800/11900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
