साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
27-Jun-2026 08:45 PM
बिकवाली का दबाव बना रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान घरेलू मसूर बाजार में मंदी का माहौल बना रहा। कमजोर मांग, बढ़ी हुई बिकवाली और दाल मिलों की जरूरत आधारित खरीदारी के कारण मसूर की कीमतों पर लगातार दबाव देखने को मिला। उपभोक्ता स्तर पर मांग अपेक्षा से कम रहने के कारण मिलर्स केवल आवश्यकता के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। उत्पादक क्षेत्रों की मंडियों में मसूर की आवक सामान्य से कम बनी हुई है, लेकिन मांग में सुधार नहीं होने के कारण इसका सकारात्मक असर कीमतों पर दिखाई नहीं दे रहा है। बाजार में फिलहाल खरीदारों की सक्रियता सीमित बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में मसूर के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे चल रहे हैं। इसके कारण किसान और स्टॉकिस्ट आक्रामक बिकवाली से बच रहे हैं, जिससे निचले स्तरों पर बाजार को कुछ सहारा मिल रहा है। सीमित आवक और नियंत्रित स्टॉक की स्थिति को देखते हुए निकट अवधि में बड़ी गिरावट की संभावना कम मानी जा रही है। दूसरी ओर, यदि आने वाले महीनों में दालों की मांग में सुधार होता है तो मसूर बाजार में फिर से मजबूती लौट सकती है। फिलहाल बाजार की दिशा मांग में सुधार और आयातित मसूर की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।आयातकों की बढ़ी हुई बिकवाली और कमजोर मांग के कारण इस सप्ताह आयातित मसूर के भाव में 50/100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत में मुंद्रा कनाडा मसूर 5650/5700 रुपये, हजीरा 5650/5675 रुपये, कंटेनर कनाडा 5900/5950 रुपये तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 5950 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ।
कनाडा
कनाडा में मसूर की अच्छी फसल प्रगति, बढ़ते तापमान और कमजोर मांग के कारण मसूर बाजार पर दबाव बना हुआ है। जुलाई-अगस्त शिपमेंट के लिए मोटी हरी मसूर का एफओबी मूल्य घटकर 22–23 सेंट प्रति पौंड रह गया है, जबकि खरीदार नई फसल की प्रतीक्षा में सीमित खरीदारी कर रहे हैं। अगस्त-सितंबर में नई फसल आने की उम्मीद के बीच लाल मसूर के भाव 23–24 सेंट प्रति पौंड पर स्थिर बने हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी उत्पादन बढ़ने की संभावना से वैश्विक मसूर बाजार पर दबाव बना रहने की उम्मीद है।
दिल्ली
लिवाली सुस्त बनी बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव छोटी कोटा 7300 रुपए ,बूंदी 8150 रुपए उत्तरप्रदेश 8600 रुपए व देसी बड़ी 6725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6300 रुपए बीना 6000/6300 रुपए गंजबासोदा 5800/6100 रुपए सागर 6000/6200 रुपए दमोह 5700/6200 रुपए इंदौर 6200 रुपए करेली 4600/6300 रुपए व कटनी 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उत्तर प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 100 रुपए व बड़ी मसूर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 9900 रुपए मोटी 6700 रुपए ललितपुर मोटी 6200/6250 रुपए छोटी 8800/9200 रुपए व उरई 6000/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6800 रुपए खुशरूपुर 6700 रुपए व मोकामा 6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7300/7400 रुपए बाढ़ 7500/7800 रुपए, खुशरुपुर 7400/7700 रुपए, मोकामा 750 0/7800 रुपए चंदौसी 8500 रुपए व हैदराबाद 7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
