साप्ताहिक समीक्षा- चना

27-Jun-2026 08:32 PM

कमजोर मांग और बढ़ी बिकवाली से चना बाजार दबाव में सीमित आवक से बड़ी गिरावट की संभावना कम 

नई दिल्ली। घरेलू चना बाजार में चालू सप्ताह के दौरान नरमी का रुख बना रहा। चना दाल एवं बेसन की कमजोर मांग, दाल मिलों की सुस्त खरीदारी और स्टॉकिस्टों की सीमित सक्रियता के कारण बाजार पर पूरे सप्ताह दबाव बना रहा। पिछले सप्ताह आई तेजी के बाद खरीदार ऊंचे भावों पर खरीदारी से बचते रहे, जिससे प्रमुख मंडियों में चना के भाव कमजोर बने रहे। दाल और बेसन की मांग अभी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है, जिसके चलते दाल मिलें केवल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं। हालांकि सप्ताहांत में कुछ पूछताछ बढ़ने से बाजार में हल्का सुधार देखने को मिला और गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ गई। बाजार को फिलहाल उत्पादक राज्यों की मंडियों में कम आवक का सहारा मिल रहा है। सामान्य से कम आवक के कारण कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना सीमित बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की प्रगति के साथ चना दाल और बेसन की मांग धीरे-धीरे सुधर सकती है, जिससे आने वाले समय में चना की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना रहेगी। कमजोर मांग के चलते दिल्ली में चना के भाव सप्ताह के दौरान 50 रुपये प्रति क्विंटल घट गए। सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन चना 5800/5825 रुपये तथा राजस्थान लाइन चना 5875/5900 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
पोर्ट 
आयातकों की बढ़ी हुई बिकवाली और कमजोर खरीदारी के कारण आयातित चना के भाव 50/10 रुपये प्रति क्विंटल टूट गए। सप्ताहांत में मुंबई तंजानिया चना 5650 रुपये, नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया चना 5900 रुपये तथा मुंद्रा चना 57775 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
राजस्थान   
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5550 रुपए जयपुर 5900 रुपए बीकानेर 5300/5500 रुपए किशनगढ़ 5400/5500 रुपए व कोटा 5200/5500  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5400/6200 रुपए लातूर 5850/6000 रुपए अकोला 6075 रुपए नागपुर 6050/6075 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
ग्राहकी शांत बनी रहने से  इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए गंजबासोदा 5400/5700 रुपए सागर 5500/5700 रुपए कटनी 5900/5950 रुपए व इंदौर 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग में सुधार होने से कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया  और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जबकि रयपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। 
चना दाल    
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 25/50 रुपए क्विंटल का नरमी  दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6825/7150 रुपए भाटापरा 7075/7175  रुपए कटनी 7१७५ रुपए,गुलबर्गा 7100/7300 रुपए जलगांव 7150/7950 रुपए जयपुर 6750 रुपए व कानपुर 6550/6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।