साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

27-Jun-2026 08:39 PM

मुनाफावसूली और कमजोर खरीदारी से उड़द बाजार में नरमी

चेन्नई। चालू सप्ताह के दौरान घरेलू उड़द बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली बढ़ने और खरीदारों की सीमित सक्रियता के कारण कीमतों पर दबाव बना रहा। दाल मिलों की खरीदारी केवल आवश्यकता के अनुसार होने से बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका।उड़द दाल की मांग फिलहाल सामान्य बनी हुई है, जिसके चलते मिलर्स बड़े पैमाने पर खरीदारी से बच रहे हैं। सीमित लिवाली और बढ़ी हुई बिकवाली के कारण बाजार में नरमी का माहौल बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक उड़द दाल की मांग में उल्लेखनीय सुधार नहीं होता, तब तक कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना कम रहेगी। हालांकि उत्पादक क्षेत्रों में मानसून की प्रगति और खरीफ उड़द की बुवाई की स्थिति पर बाजार की नजर बनी हुई है। यदि मौसम प्रतिकूल रहता है और बुवाई प्रभावित होती है, तो आगे चलकर बाजार की धारणा मजबूत हो सकती है।आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 8025 रुपए व एसक्यू 8950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व निर्यात मांग शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 15 डॉलर और एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 860 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 950 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने  इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8350 रुपए और एसक्यू 9200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/8400 रुपए,करेली 6850/8011 रुपए दमोह 7000/8200 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी  रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8450 रुपए, लातूर में 4000/7600 रुपए, जलगांव 7400/8500 रुपए बार्शी 5000/8000 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8900 रुपए व विजयवाड़ा में 8900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार  राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 5500/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
उड़द दाल
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 10450/11600 रुपए, भाटापारा 9400/10700 रुपए, जलगांव में 8900/11200 रुपए, मेरठ 9000/10000 रुपए और इंदौर  9800/13500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।