साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

21-Mar-2026 08:38 PM

तुवर बाजार में गिरावट: कमजोर मांग से कीमतों पर दबाव

मुम्बई।  चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। बढ़े हुए भावों पर ग्राहकी का पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण बाजार में मजबूती नहीं बन पाई और कीमतों में नरमी दर्ज की गई। तुवर दाल में मांग अपेक्षा के अनुरूप नहीं निकल रही है, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली भी धीमी बनी हुई है। मिलर्स सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं और ऊंचे दामों पर सक्रिय नहीं हैं, जिससे बाजार में सपोर्ट कमजोर पड़ गया है। आई ग्रेन इंडिया के अनुसार, कमजोर मांग और सुस्त लिवाली के चलते तुवर की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। यदि आने वाले दिनों में दाल की मांग में सुधार नहीं होता, तो बाजार में गिरावट का रुख आगे भी जारी रह सकता है।आयातकों की बिकवाली बढ़ने और ग्राहकी सुस्त बनी रहने के कारण मुंबई बाजार में अफ्रीकन तुवर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ सप्ताहांत तक भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6600/6650 रुपए गजरी 6400/6450 रुपए मटवारा 6300/6350 रुपए मलावी 5900/5950 रुपए व सूडान 8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
आयातित     
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 875 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8050 रुपए व देसी 8250/8350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे  के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7500/8100 रुपये,अकोला 7900/7950 रुपए, लातूर में 7900/8020 रुपये, नागपुर 7900/7950 रुपये, बार्शी 6600/7600 रुपये व उदगीर 7500/7900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक   
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7800/8300 रुपए रायचूर 7114/7369 रुपए बीदर 5913/8242 रुपए व तालिकोट 6300/7735 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7900/8000 रुपए जबलपुर 5000/7640 रुपए पिपरिया 5500/7400 रुपए व करेली 5500/8125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग  कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 7900/8150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11600/12400 रुपए, कटनी फटका 11150/11350 रुपए, अकोला 11200/12500 रुपए,लातूर फटका 11900/12100 रुपए, गुलबर्गा फटका 11000/12000 रुपए व कानपुर फटका 10700/10800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।