साप्ताहिक समीक्षा-चना

21-Mar-2026 08:31 PM

बढे भावों पर लिवाली कमजोर, कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में तेजी-मंदी का मिला-जुला रुख देखने को मिला। बढ़े हुए भावों पर खरीदारों की दिलचस्पी कमजोर पड़ने से बाजार में मजबूती टिक नहीं पा रही है। ऊंचे स्तर पर लिवाली घटने का असर सीधे तौर पर कीमतों पर पड़ा है, जिससे बाजार में स्थिरता नहीं बन पा रही। इस बीच, राजस्थान और मध्य प्रदेश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। फसल की कटाई में तेजी आने के साथ मंडियों में सप्लाई बढ़ रही है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। बढ़ती आवक को देखते हुए दाल मिलर्स और स्टॉकिस्ट फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। ऊंचे दामों पर वे सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं और बड़े स्टॉक बनाने से बच रहे हैं। मांग में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5550/5575 रुपए व राजस्थान लाइन 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह आयातित चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5150 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5400 रुपए व मुंद्रा 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान   
उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स लिवाली कमजोर पड़ने इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/4950 रुपए जयपुर 5425 रुपए बीकानेर 5100/5200 रुपए किशनगढ़ 5000/5200 रुपए व कोटा 4900/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5400 रुपए लातूर 5200/5400 रुपए अकोला 5500/5525 रुपए नागपुर 5475/5500 रुपए व अहमदनगर 4700/4900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5400 रुपए गंजबासोदा 5000/5500 रुपए सागर 5000/5400 रुपए कटनी 5650/5700 रुपए व इंदौर 5450/5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
मांग बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 5700/5750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 5450/5550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
चना दाल    
मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 25/50 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6500/6775 रुपए भाटापरा 6550/6650 रुपए कटनी 6800 रुपए,गुलबर्गा 6400/6600 रुपए जलगांव 6650/7000 रुपए इंदौर 6600 रुपए जयपुर 6325 रुपए व कानपुर 6500/6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।