साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

07-Mar-2026 06:39 PM

मांग कमजोर रहने से तुवर बाजार में गिरावट, MSP खरीद से समर्थन की उम्मीद

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और मांग कमजोर बनी रहने के कारण तुवर की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। सीमित खरीदारी और कमजोर ग्राहकी के चलते बाजार में मजबूती नहीं बन पाई, जिससे भावों पर लगातार दबाव बना रहा।व्यापारियों के अनुसार तुवर दाल में अपेक्षित ग्राहकी नहीं निकल रही है, जिसके कारण दाल मिलर्स की लिवाली भी शांत बनी हुई है। मिलर्स की सीमित खरीदारी के चलते तुवर बाजार में मांग का अभाव बना हुआ है, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कमजोर मांग के कारण बाजार में गिरावट का माहौल बना हुआ है और भावों में स्थिरता नहीं बन पा रही। बाजार सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में घरेलू बाजार में तुवर दाल की खपत सामान्य से कमजोर बनी हुई है, जिसके कारण मिलर्स भी सतर्क रुख अपनाते हुए सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। इससे तुवर के थोक बाजार में भी दबाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि आने वाले समय में तुवर बाजार को कुछ समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है। विशेष रूप से महाराष्ट्र में तुवर की सरकारी खरीद (MSP) की गति तेज होने की उम्मीद है। यदि सरकारी एजेंसियां सक्रिय रूप से खरीद बढ़ाती हैं, तो बाजार में नीचे के स्तरों पर मजबूत समर्थन मिल सकता है और कीमतों में स्थिरता आने की संभावना बन सकती है।

आयातकों की बिकवाली बढ़ने व ग्राहकी का समर्थन न मिलने इस साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और गिरावट के साथ भाव  सप्ताहांत में 7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6650/6700 रुपए गजरी 6450/6500 रुपए मटवारा 6350/6400 रुपए मलावी 5900/5950 रुपए व सूडान 7950/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

आयातित     

निर्यात मांग शांत पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज किया गया और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 880 डॉलर प्रति टन रह गयी। 

दिल्ली 

पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8150/8200 रुपए व देसी 8300/8350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

महाराष्ट्र 

दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे  के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7500/8350 रुपये,अकोला 8050/8100 रुपए, लातूर में 8000/8180 रुपये, नागपुर 8000/8050 रुपये, बार्शी 6800/7800 रुपये व उदगीर 7500/8100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

कर्नाटक   

लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7800/8550 रुपए रायचूर 7447/8091 रुपए बीदर 5666/8472 रुपए व तालिकोट 6509/8039 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    

मध्य प्रदेश

दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8000/8100 रुपए जबलपुर 5000/7465 रुपए पिपरिया 6000/8000 रुपए व करेली 6400/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य 

चौतरफा गिरावट के असर व मांग  कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 8050/8350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

तुवर दाल 

मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11750/12550 रुपए, कटनी फटका 11700/11900 रुपए, अकोला 11400/12600 रुपए,लातूर फटका 12200/12400 रुपए, गुलबर्गा फटका 11200/12000 रुपए व कानपुर फटका 10900/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।