साप्ताहिक समीक्षा- सोयाबीन

07-Mar-2026 05:56 PM

साप्ताहिक समीक्षा- सोयाबीन  

बेहतर मांग से सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में सुधार 

नई दिल्ली। दो सप्ताहों तक नरमी की चपेट में रहने के बाद अंततः 28 फरवरी- 6 मार्च 2026 वाले सप्ताह के दौरान सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। इससे किसानों को थोड़ी राहत मिली। 
सोया प्लांट 
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी मूल्य मध्य प्रदेश में 5300-5500 रुपए प्रति क्विंटल, महाराष्ट्र में 5500-5700 रुपए प्रति क्विंटल तथा राजस्थान में 5300/5800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। सनद रहे कि सोयाबीन का यह प्लांट डिलीवरी मूल्य है, लूज भाव नहीं। 
सोया तेल (रिफाइंड) 
सोयाबीन की कीमतों में वृद्धि होने से सोया रिफाइंड तेल के दाम में भी 4 रुपए प्रति किलो तक का सुधार दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई प्लांटों में कीमत 15-40 रुपए प्रति 10 किलो तक बढ़ गई। 
कोटा 
उधर इसका भाव कोटा में 10 रुपए बढ़कर 1390 रुपए प्रति 10 किलो, मुम्बई में भी 10 रुपए बढ़कर 1350 रुपए प्रति 10 किलो, कांडला में 5 रुपए सुधरकर 1345 रुपए प्रति 10 किलो तथा हल्दिया में 25 रुपए बढ़कर 1365 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। 
सोया डीओसी 
सोया डीओसी में मांग मजबूत रही जिससे महाराष्ट्र के कई प्लांटों में इसके बिक्री मूल्य में 1500-2000 रुपए प्रति टन तक का इजाफा करने का अवसर मिल गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सोया डीओसी का भाव सुधरकर 40000-44,000 रुपए प्रति टन के बीच पहुंच गया।