साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
04-Jul-2026 07:51 PM
साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
झांसी एवं सोलापुर में भाव तेज, बीकानेर में नरम
नई दिल्ली। देश के सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य- गुजरात के राजकोट में 4000-5000 बोरी मूंगफली की औसत दैनिक आवक होने तथा लिवाली सामान्य रहने से कीमत 6000/9000 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर रही लेकिन राजस्थान के बीकानेर में मांग कुछ कमजोर रहने से भाव 100 रुपए गिरकर 7400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।
भाव
दूसरी ओर बेहतर कारोबार एवं कम आवक के कारण मूंगफली का भाव महाराष्ट्र के सोलापुर में 400 रुपए बढ़कर 9400 रुपए प्रति क्विंटल और उत्तर प्रदेश के झांसी में 500 रुपए उछलकर 6000/7000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। मऊरानीपुर में भी 50 रुपए की तेजी रही।
मूंगफली दाना
बीकानेर में छिलका रहित मूंगफली के दाने की कीमतों में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि इसमें तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग कमजोर रही। लेकिन दूसरी ओर महाराष्ट्र के सोलापुर एवं नागपुर में भारी कारोबार होने से कीमतों में 200 से 600 रुपए प्रति क्विंटल तक की भारी तेजी देखी गई। वहां आवक कम एवं मांग मजबूत रही।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली तेल का भाव गुजरात के अधिकांश केन्द्रों में या तो स्थिर या 1-2 रुपए प्रति किलो तेज रहा लेकिन बीकानेर, नेवाई / टोंक, चेन्नई तथा हैदराबाद में इसमें प्रति 20 किलो पर 10 से 30 रुपए तक की गिरत दर्ज की गई।
ब्रांडेड तेल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल में 2750 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) के मुख्य स्तर में कोई बदलाव नहीं देखा गया। लेकिन फिल्टर्ड मूंगफली तेल का दाम जयपुर एवं नेवाई में कुछ नरम पड़ गया।
बिजाई
खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई तो अभी जारी है मगर इसका रकबा गत वर्ष से पीछे चल रहा है। आगे बिजाई की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
