साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

07-Mar-2026 05:58 PM

साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली 

सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली के दाम में सीमित उतार-चढ़ाव 

नई दिल्ली। 28 फरवरी- 6 मार्च वाले सप्ताह के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्यों की महत्वपूर्ण मंडियों में मूंगफली की सीमित आवक हुई मगर कारोबार भी सामान्य से ज्यादा नहीं होने के कारण कीमतों में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। 
गुजरात 
इसके तहत गुजरात की राजकोट मंडी में कीमत 225 रुपए घटकर 7500/9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गई जबकि उत्तर प्रदेश की झांसी मंडी में 200 रुपए बढ़कर 6000/6700 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। अन्य मंडियों में लगभग स्थिरता रही। 
मूंगफली दाना 
कारोबारी हलचल सुस्त रहने से छिलका रहित मूंगफली दाने की कीमतों में काफी हद तक स्थिरता देखी गई। महाराष्ट्र के सोलापुर में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी रही। मूंगफली दाने में मिलर्स एवं निर्यातकों की मांग कमजोर देखी गई। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल का भाव राजकोट, गोंडल, जामनगर तथा जूनागढ़ में 25 रुपए गिरकर 1650 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। इसी तरह 15 किलो वाले तेलिया टीन का दाम 140 रुपए घटकर 2580 रुपए रह गया। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड तेल 2700 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर स्थिर रहा। फिल्टर तेल में भी ज्यादा तेजी-मंदी नहीं आई।