साप्ताहिक समीक्षा- गेहूं
07-Mar-2026 05:55 PM
त्यौहारी सप्ताह के कारण गेहूं का कारोबार सुस्त
नई दिल्ली। गेहूं का कारोबार 28 फरवरी- 6 मार्च वाले सप्ताह के दौरान होली पर्व के कारण कुछ सुस्त देखा गया जिससे इसकी कीमतों में 15-30 रुपए प्रति क्विंटल तक की मामूली कमी वृद्धि देखी गई।
दिल्ली
दिल्ली में गेहूं का भाव 15 रुपए सुधरकर 2600/2615 रुपए प्रति क्विंटल तथा इंदौर में 80 रुपए बढ़कर 2100/3080 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। दूसरी ओर इसका दाम इटारसी में 65 रुपए, बूंदी में 20 रुपए, गोंडा में 25 रुपए तथा एटा में 30 रुपए प्रति क्विंटल घट गया। देश की अन्य प्रमुख मंडियों में स्थिरता का माहौल रहा।
बिक्री
ओएमएसएस के तहत सरकारी गेहूं की बिक्री बंद हो चुकी है। गेहूं पर लगी भंडारण सीमा वापस की जा चुकी है। सरकार द्वारा 25 लाख टन गेहूं एवं 10 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति दी गई है लेकिन इन तमाम सकारात्मक उपायों के बावजूद गेहूं बाजार में कोई खास हलचल नहीं देखी जा रही है।
आवक
नए गेहूं की आवक अगले कुछ सप्ताहों में जोर पकड़ने वाली है। इस बार उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। मौजूदा मूल्य स्तर पर गेहूं का निर्यात करना कठिन हो रहा है। सरकार ने खरीद के लिए तैयारी आरंभ कर दी है।
