साप्ताहिक समीक्षा-चना
07-Mar-2026 06:31 PM
लिवाली सुस्त बनी रहने से चना में गिरावट जारी
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में मंदी का रुख देखने को मिला। बाजार में ग्राहकी शांत बनी रहने और लिवाली कमजोर रहने के कारण चना की कीमतों पर दबाव बना रहा। व्यापारियों के अनुसार इस सप्ताह बाजार में खरीदारों की सक्रियता काफी सीमित रही, जिससे भावों में मजबूती नहीं बन पाई। होली के त्योहार के चलते अधिकांश बाजारों में कारोबार धीमा रहा। त्योहार के कारण दाल मिलर्स और थोक खरीदारों की लिवाली एकदम सुस्त पड़ गई, जिसका सीधा असर चना के भावों पर देखने को मिला। मांग कमजोर रहने से बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा और कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। चना दाल और बेसन में उठाव कमजोर बना हुआ है। मांग अपेक्षाकृत कम रहने से चना को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते बाजार में भावों में स्थिरता नहीं बन रही। उत्पादक क्षेत्रों से चना की आवक भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे बाजार में उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है। अगले सप्ताह से चना बाजार में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। सरकारी एजेंसियों द्वारा चना की खरीद गति बढ़ने की संभावना है इसके अलावा दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों की सक्रियता भी बढ़ सकती है। जिससे बाजार में मांग को बल मिल सकता है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5450/5475 रुपए व राजस्थान लाइन 5525/5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5300 रुपए व मुंद्रा 5250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
उत्पादक मंडियों नए चना की उपलब्धता बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5000 रुपए जयपुर 5500 रुपए बीकानेर 5150/5200 रुपए किशनगढ़ 5000/5100 रुपए व कोटा 4500/4911 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने व बिकवाली का दबाव से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5400 रुपए लातूर 5300/5600 रुपए अकोला 5400 रुपए नागपुर 5400 रुपए व अहमदनगर 4600/4800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/5200 रुपए गंजबासोदा 4900/5150 रुपए सागर 4800/5350 रुपए कटनी 5500/5550 रुपए व इंदौर 5350/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट साथ भाव सप्ताहंत में 5375/5475 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
चना की के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6350/6625 रुपए भाटापरा 6550/6700 रुपए कटनी 6875 रुपए,गुलबर्गा 6300/6400 रुपए जलगांव 6600/7000 रुपए इंदौर 6500 रुपए जयपुर 6325 रुपए व कानपुर 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
