साप्ताहिक समीक्षा- चीनी

07-Mar-2026 05:48 PM

अत्यन्त सीमित कारोबार से चीनी का बाजार रहा स्थिर

नई दिल्ली। इस बार होली जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार भी चीनी के बाजार को ऊंचा उठाने में कामयाब नहीं हो सका। चीनी के घरेलू उत्पादन में वृद्धि की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है जिसे देखते हुए उद्योग- व्यापार क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने चीनी के उत्पादन अनुमान में कटौती करनी शुरू कर दी है। 
उत्पादन 
अब शीर्ष उद्योग संस्था- इस्मा ने चीनी का उत्पादन 309.50 लाख टन से घटाकर 293 लाख टन तथा प्रमुख व्यापारिक संस्था- ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन ने 296 लाख टन से घटाकर 283 लाख टन नियत किया है। 
मिल डिलीवरी भाव 
28 फरवरी से 6 मार्च वाले सप्ताह के दौरान चीनी के मिल डिलीवरी मूल्य में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार आया मगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 55 रुपए प्रति क्विंटल तथा मध्य प्रदेश में 15 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब और बिहार में भाव स्थिर रहे। गुजरात में 30-40 रुपए प्रति क्विंटल का उतार-चढ़ाव देखा गया। 
हाजिर बाजार 
जहां तक हाजिर बाजार का सवाल है तो समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान चीनी का दाम दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, रायपुर एवं मुम्बई में अपने पुराने स्तर पर ही स्थिर रहा और उसमें कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया। चीनी का नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य भी 3800/4000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। महाराष्ट्र में चीनी के टेंडर मूल्य में 10-15 रुपए