सीमित कारोबार से मसूर की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव
13-Jul-2026 05:18 PM
पनामा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कारोबार सीमित होने तथा उत्तरी अमरीका महाद्वीप एवं काला सागर क्षेत्र में आगामी नई फसल के शिपमेंट के लिए तैयारी (प्लान) आरंभ हो जाने से मसूर की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में मसूर का रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावना है जबकि रूस में भी फसल की हालत अच्छी बताई जा रही है।
कनाडा को 2026-27 के मार्केटिंग सीजन में मसूर के निर्यात में खासकर ऑस्ट्रेलिया की बारिश चुनौती एवं सख्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया में लाल मसूर का निर्यात ऑफर मूल्य नीचे चल रहा है जबकि रूस अपनी हरी मसूर का दाम घटाकर आक्रामक ढंग से इसकी बिक्री का प्रयास कर रहा है।
कनाडा एवं अमरीका के मसूर निर्यातक रक्षात्मक मूड में आ गए हैं इसलिए उन्हें आगे कठिनाई हो सकती है। कनाडा में मसूर की बिजाई कम क्षेत्रफल में हुई है। यद्यपि मौसम एवं वर्षा की हालत सामान्य है जिससे फसल की अच्छी प्रगति हो रही है।
ऊंचे बकाया स्टॉक के साथ अगर उत्पादन संतोषजनक हुआ तो कीमतों को नीचे रखना संभव हो सकता है। वैसे वहां मसूर की फसल पर कीड़ों-रोगों का प्रकोप भी देखा जा रहा है जिससे उपज दर एवं क्वालिटी प्रभावित हो सकती है।
