रबी 2026 गेहूं खरीदी: एमपी में 4.42 लाख किसान पंजीकृत, MSP ₹2,585 तय; पंजाब 132 लाख टन, राजस्थान 23 लाख टन लक्ष्य
26-Feb-2026 05:36 PM
रबी 2026 गेहूं खरीदी: एमपी में 4.42 लाख किसान पंजीकृत, MSP ₹2,585 तय; पंजाब 132 लाख टन, राजस्थान 23 लाख टन लक्ष्य
मध्य प्रदेश
★ रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश में 25 फरवरी 2026 तक 4.42 लाख किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इस वर्ष गेहूं की खरीदी ₹2,585 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी और खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
★ पिछले सीजन में प्रदेश के 9 लाख किसानों ने 77.71 लाख टन गेहूं बेचा था, जबकि संशोधित लक्ष्य 80 लाख टन था। उस समय ₹2,425 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ₹175 बोनस घोषित किया गया था और किसानों को कुल ₹2,600 प्रति क्विंटल का भुगतान मिला था। इस बार समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹2,585 किया गया है, हालांकि बोनस को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं है।
~~~~~~~
पंजाब
★ इधर पंजाब ने रबी 2026 के लिए 132 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।
★ राज्य में 1 अप्रैल 2026 से खरीदी शुरू होगी। बड़े लक्ष्य से संकेत मिलता है कि सरकार अधिक आवक की तैयारी में है।
~~~~
राजस्थान
★ राजस्थान में इस वर्ष 23 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। कोटा डिवीजन में 10 मार्च 2026 से खरीदी प्रारंभ होगी। कोटा डिवीजन का लक्ष्य 6.29 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें कोटा संभाग के चारों जिलों के साथ सवाई माधोपुर जिला भी शामिल है।
★ पिछले वर्ष राज्य में 20 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 21.36 लाख टन खरीद हुई थी। उस समय ₹2,425 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर ₹150 बोनस दिया गया था।
★ राजस्थान में एजेंसीवार लक्ष्य (लाख मीट्रिक टन में) इस प्रकार है— FCI 9.06, राजफैड: 2.41, तिलम संघ: 4.20, NAFED- 2.10, एनसीसीएफ): 1.84, आरएसएफसीएससी: 3.38, कुल लक्ष्य 23 लाख मीट्रिक टन रखा गया है।
★ राष्ट्रीय स्तर पर आगामी खरीदी सत्र के लिए 297 लाख टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्षों में गेहूं खरीद (लाख टन में) इस प्रकार रही— रबी 2025 में 299.87, रबी 2024 में 266, रबी 2023 में 262 तथा रबी 2022 में 188 लाख टन।
★ हमारा मानना हैं की मौजूदा भावों को देख खरीद 350 लाख टन पहुँच सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
