लालमिर्च- कीमतों में सुधार
26-Feb-2026 06:45 PM
उत्पादक केन्द्रों पर नए मालों में नमी की मात्रा घटने के साथ ही लोकल स्टॉकिस्टों की खरीद बढ़ गई है। जबकि पैदावार कम होने के कारण मंडियों में आवक नहीं बढ़ रही है। जिस कारण से आज गुंटूर एवं खम्मम मंडी में लालमिर्च तेजा का भाव 150/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोला गया। गुंटूर मंडी में नए मालों की आवक 70/75 हजार बोरी एवं खम्मम 28/30 हजार बोरी की रही। सूत्रों का कहना है कि लालमिर्च की कीमतों में अधिक मन्दा संभव नहीं है लेकिन होली पश्चात एक बार आवक का दबाव बनने पर कीमतों में अल्पकाल के लिए गिरावट आ सकती है।
