पश्चिम एशिया में हालात सुधरने से भारतीय निर्यात में वृद्धि की उम्मीद

02-Jul-2026 05:53 PM

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा है कि पश्चिम एशिया में हालात कुछ हद तक सुधरने के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भारत से व्यावसायिक उत्पादों के निर्यात में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

उनका कहना था कि अमरीका के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के दौरान माहौल सौहार्दपूर्ण था और किसी तरह के तनाव या दबाव की स्थिति नहीं थी क्योंकि भारत को अपने पक्ष की पूरी जानकारी थी। 

वाणिज्य मंत्री के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में भारत से कुल निर्यात करीब 15 प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं। मार्च में अमरीका और इजरायल के साथ ईरान का भयंकर युद्ध होने तथा होर्मुज स्ट्रेट का जलमार्ग जोखिमपूर्ण होने से न केवल पश्चिम एशिया,

मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र में बल्कि उससे आगे के देशों में भी भारत से निर्यात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था जिससे बासमती चावल, चाय, कॉफी एवं ऑयल मील तथा मसाले आदि शामिल थे लेकिन अप्रैल से वहां स्थिति सुधरने लगी। यद्यपि उस क्षेत्र में तनाव अभी भी बरकरार है मगर होर्मुज से जहाजों का आवागमन हो रहा है।