News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड मसूर उत्पादन की उम्मीद, वैश्विक आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर दबाव

27-Jul-2026 03:08 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड मसूर उत्पादन की उम्मीद, वैश्विक आपूर्ति बढ़ने से कीमतों पर दबाव
★ समय से अच्छी बढ़वार के कारण देश में मसूर (लेंटिल) का रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि लगातार दूसरे वर्ष ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में बड़े उत्पादन की वजह से वैश्विक बाजार में आपूर्ति अधिक है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
★ कम कीमतों के कारण किसान नई फसल के मसूर की अग्रिम बिक्री से बच रहे हैं, जबकि चने में उत्पादन को लेकर अनिश्चितता के कारण भी नई फसल की बिक्री शुरू नहीं हुई है।
★ पुरानी फसल की मसूर की कीमतें पिछले एक महीने से लगभग 630 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति टन (डिलीवरड पोर्ट) पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं नई फसल का बाजार लगभग 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति टन के आसपास विकसित हो रहा है।
★ नई फसल के कम भाव किसानों को आकर्षित नहीं कर रहे हैं, इसलिए रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना के बावजूद किसान अग्रिम बिक्री में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
★ कनाडा की नई मसूर फसल अगले महीने बाजार में आनी शुरू होगी और सितंबर में उसकी आपूर्ति तेजी से बढ़ेगी। कनाडा के पास पुरानी फसल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में भी रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है। ऐसे में वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रचुर रहने से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
★ फिलहाल भारत से सीमित मात्रा में स्पॉट मांग देखने को मिल रही है, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला है।
★ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के सभी प्रमुख मसूर उत्पादक क्षेत्रों में फसल की स्थिति बेहद अच्छी बताई जा रही है।
★ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया से इस सीजन के अंतिम बल्क कार्गो भी इस महीने निर्यात हो चुके हैं और वहां पुरानी फसल का अधिकांश स्टॉक बिक चुका है।

Latest News