News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया का देसी चना उत्पादन अनुमान से अधिक रह सकता है, परन्तु पिछले सीजन से कम

06-Aug-2026 01:20 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया का देसी चना उत्पादन अनुमान से अधिक रह सकता है, परन्तु पिछले सीजन से कम
★ ऑस्ट्रेलिया में 2026-27 सीजन का देसी चना उत्पादन सरकारी एजेंसी ABARES के 10.8 लाख टन के अनुमान से अधिक रह सकता है। व्यापार और उद्योग जगत का अनुमान 12–15 लाख टन के बीच है, क्योंकि मई के अंत में हुई बारिश से बुवाई क्षेत्र बढ़ा। हालांकि अंतिम उत्पादन अब अगले 20–30 दिनों के मौसम, पाले (फ्रॉस्ट) के खतरे और वसंत ऋतु की वर्षा पर निर्भर करेगा।
★ यदि फसल अनुमान से कम रहती है, तो भारत को ऑस्ट्रेलिया से देसी चने की आपूर्ति घट सकती है, जिससे भारत सरकार पर आयात शुल्क में राहत देने का दबाव बढ़ सकता है। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 21.9 लाख टन की रिकॉर्ड फसल ली थी, जबकि इस वर्ष उत्पादन में उल्लेखनीय गिरावट की संभावना है।
★ क्वींसलैंड और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में शुरुआती सूखे के बाद हुई बारिश से अतिरिक्त बुवाई हुई है, जिससे आधिकारिक अनुमान से बेहतर उत्पादन की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, वर्तमान में भारत में चना के मंडी भाव एमएसपी से नीचे चल रहे हैं, इसलिए आयात शुल्क में किसी बदलाव पर निर्णय अक्टूबर–नवंबर में लिया जा सकता है।