News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बॉम्बे हाईकोर्ट ने चीनी निर्यात प्रतिबंध को सही ठहराया
06-Aug-2026 01:02 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बॉम्बे हाईकोर्ट ने चीनी निर्यात प्रतिबंध को सही ठहराया
★ बॉम्बे हाईकोर्ट ने कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात पर 30 सितंबर 2026 तक लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए कहा कि यह सरकार का जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं, बल्कि घरेलू बाजार और उपभोक्ताओं के हित में किया गया एक सुविचारित नीतिगत निर्णय है।
★ अदालत ने कहा कि चीनी उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हित निजी निर्यातकों के व्यावसायिक हितों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। यदि निर्यातक चाहें तो लागू नियमों के तहत अपनी चीनी घरेलू बाजार में बेच सकते हैं।
★ हालांकि, यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका को वाणिज्यिक निर्यात लाइसेंस एवं टैरिफ रेट कोटा (TRQ) के तहत होने वाले निर्यात तथा अधिसूचना जारी होने से पहले लोड हो चुके या निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले निर्यात इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे।
