News Capsule/न्यूज कैप्सूल: MSP पर मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी 101 लाख टन के पार
25-May-2026 01:02 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: MSP पर मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी 101 लाख टन के पार
★ प्रदेश में अब तक 13.10 लाख किसानों से 101 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो 100 लाख टन के लक्ष्य से भी ज्यादा है। पिछले साल इसी अवधि तक प्रदेश में करीब 78 लाख टन खरीद हुई थी।
★ किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग वाले किसानों की खरीद अवधि 28 मई तक बढ़ाई गई है।
★ देशभर में अब तक कुल गेहूं खरीद 342 लाख टन पहुंच चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 297 लाख टन थी। इसमें FAQ गेहूं की मात्रा 110 लाख टन और URS गेहूं की मात्रा 232 लाख टन बताई जा रही है।
