News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इंडोनेशिया के संभावित पाम ऑयल निर्यात प्रतिबंध से FMCG कंपनियों पर दबाव बढ़ने की आशंका

25-May-2026 12:55 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इंडोनेशिया के संभावित पाम ऑयल निर्यात प्रतिबंध से FMCG कंपनियों पर दबाव बढ़ने की आशंका
★ इंडोनेशिया 2026 की दूसरी छमाही से B50 बायोडीजल कार्यक्रम लागू करने पर विचार कर रहा है, जिसके तहत डीजल में 50% पाम ऑयल मिश्रण अनिवार्य होगा।
★ इस नीति से इंडोनेशिया की घरेलू पाम ऑयल खपत सालाना करीब 53 लाख टन बढ़ सकती है, जिससे निर्यात उपलब्धता घटने की आशंका है। इसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है, क्योंकि भारत के कुल कच्चे पाम ऑयल आयात का करीब 43% हिस्सा अकेले इंडोनेशिया से आता है। भारत हर साल लगभग 50 लाख टन कच्चा पाम ऑयल इंडोनेशिया से आयात करता है।
★ सप्लाई कम होने पर घरेलू खाद्य तेल कीमतों और FMCG कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ सकता है। कई बड़ी खाद्य तेल कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं।
★ वहीं सोयाबीन, सरसों और अन्य वैकल्पिक खाद्य तेलों से जुड़ी कंपनियों को फायदा मिलने की संभावना है।