News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा- सस्केचेवान में बर्फबारी और बारिश से बुवाई धीमी, केवल 29% काम पूरा
25-May-2026 12:44 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा- सस्केचेवान में बर्फबारी और बारिश से बुवाई धीमी, केवल 29% काम पूरा
★ कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में 12 से 18 मई 2026 के दौरान खराब मौसम के कारण बुवाई की रफ्तार धीमी रही। तेज हवाओं, बारिश, बर्फबारी और फ्लरी के कारण खेतों में काम प्रभावित हुआ। प्रांत में अब तक कुल बुवाई केवल 29% पूरी हुई है, जो पिछले सप्ताह से 13% अधिक है, लेकिन 5 साल के औसत 55% और 10 साल के औसत 52% से काफी कम।
★ दलहन फसलों में बुवाई सबसे तेज रही। मसूर और मटर की बुवाई 53% तक पहुंच गई है, जबकि चने की बुवाई 40% पूरी।
★ अनाज फसलों में ड्यूरम गेहूं की बुवाई 49%, जौ 27%, स्प्रिंग व्हीट 25%, कैनरी सीड 15% और ओट्स 11% पूरी।
★ तिलहन फसलों में सरसों की बुवाई 30%, फ्लैक्स 21% और कैनोला 15% तक पहुंची।
