News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीद 10 अप्रैल से, SOP जारी
30-Mar-2026 05:36 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीद 10 अप्रैल से, SOP जारी
★ मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं उपार्जन हेतु संशोधित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में खरीद व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
★ जारी निर्देशों के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में गेहूं खरीदी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि राज्य के अन्य संभागों में 15 अप्रैल 2026 से खरीदी प्रारंभ की जाएगी।
★ सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों—मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन तथा जिला कलेक्टरों—को तय SOP के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
