News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मसाला बाजारों में मिला-जुला रुख: मिर्ची सप्लाई टाइट, हल्दी नरम

27-Feb-2026 11:00 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मसाला बाजारों में मिला-जुला रुख: मिर्ची सप्लाई टाइट, हल्दी नरम
★ भारत के प्रमुख मसाला बाजार 2025-26 सीजन में अलग-अलग रुझान दिखा रहे हैं। इंटरनेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस (ISC 2026) में प्रस्तुत फसल आकलन के अनुसार मिर्ची उत्पादन में तेज गिरावट, हल्दी में बढ़ती सप्लाई और अदरक में वैश्विक प्रतिस्पर्धा बाजार की दिशा तय कर रही है।
~~~~~
लाल मिर्च
★ भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा मिर्च उत्पादक है, इस वर्ष उत्पादन में 35–40 प्रतिशत गिरावटआ सकती है।
★ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कम रकबा तथा मौसम की अनिश्चितता के कारण आवक अपेक्षा से कम।
★ शुरुआती स्टॉक पिछले वर्ष से 8–10 प्रतिशत अधिक, फिर भी कुल प्रभावी सप्लाई लगभग 30 प्रतिशत तक घट सकती है।
★ कमजोर आवक के चलते जनवरी से मिर्ची कीमतों में मजबूती देखी जा रही है, जबकि निर्यात मांग स्थिर बनी हुई है और चीन प्रमुख खरीदार के रूप में उभरा है।
~~~~~~
हल्दी
★ हल्दी बाजार अब सप्लाई-पॉजिटिव चरण में प्रवेश कर रहा है। पिछले वर्ष की तेज़ी के बाद 2026 में उत्पादन करीब 15 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण लगभग 20 प्रतिशत रकबा विस्तार है। हालांकि अधिक बारिश से कुछ क्षेत्रों में उपज पर असर पड़ा है
★ बेहतर उत्पादन की उम्मीद से 2024 के मध्य के बाद हल्दी कीमतों में लगभग 16 प्रतिशत गिरावट आई।
★ निर्यात बढ़ने से स्टॉक अभी भी बहुत अधिक नहीं हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।
★ आने वाले महीनों में मिर्ची में मजबूती और हल्दी में स्थिर से नरम रुख देखने को मिल सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।