News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गैर-बासमती चावल और दलहन निर्यात में बढ़ोतरी से पहली तिमाही में कृषि निर्यात 14% बढ़ा

31-Jul-2026 01:33 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गैर-बासमती चावल और दलहन निर्यात में बढ़ोतरी से पहली तिमाही में कृषि निर्यात 14% बढ़ा
★ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का APEDA निगरानी वाले कृषि उत्पादों का निर्यात 14% बढ़कर 7.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 6.71 अरब डॉलर था।
★ इस दौरान गैर-बासमती चावल का निर्यात मूल्य के हिसाब से 12% बढ़कर 1.59 अरब डॉलर रहा, जबकि निर्यात मात्रा 32% बढ़कर 43.8 लाख टन हो गई। वहीं, दलहन निर्यात में भी 52% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई और यह 3.64 करोड़ डॉलर से बढ़कर 36.38 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
★ हालांकि, बासमती चावल का निर्यात मांग कमजोर रहने से मूल्य के आधार पर 3% घटकर 1.44 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा ताजे फल, ताजी सब्जियां, डेयरी उत्पाद, मूंगफली, ग्वारगम और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात में भी गिरावट दर्ज की गई।