News Capsule/न्यूज कैप्सूल: E100 पेट्रोल पंप की मांग फिर तेज, चीनी उद्योग ने सरकार से मांगी मंजूरी
06-Jul-2026 08:39 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: E100 पेट्रोल पंप की मांग फिर तेज, चीनी उद्योग ने सरकार से मांगी मंजूरी
★ चीनी उद्योग संगठन ISMA ने सरकार से एक बार फिर E100 (100% एथेनॉल) के लिए समर्पित फ्यूल पंप खोलने की अनुमति देने की मांग की है। उद्योग का कहना है कि इससे फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा मिलेगा, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और E100 ईंधन, E20 की तुलना में 30-35% तक सस्ता हो सकता है।
★ वर्तमान में देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता लगभग 2,000 करोड़ लीटर है, जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वार्षिक आवश्यकता केवल 1,100-1,200 करोड़ लीटर है। कम खरीद के कारण कई डिस्टिलरी अतिरिक्त क्षमता और वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं। उद्योग का मानना है कि E100 पंपों की मंजूरी से अतिरिक्त एथेनॉल की खपत बढ़ेगी, आयातित पेट्रोलियम पर निर्भरता घटेगी और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।
★ इथेनॉल में मक्का और चावल की खपत भी बढ़ने के आसार।
