News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील ने सोयाबीन निर्यात में बनाया नया इतिहास, रिकॉर्ड उत्पादन और मजबूत चीनी मांग से बाजार को मिला सहारा

02-Jun-2026 09:36 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील ने सोयाबीन निर्यात में बनाया नया इतिहास, रिकॉर्ड उत्पादन और मजबूत चीनी मांग से बाजार को मिला सहारा
★ ब्राजील ने वर्ष 2026 में सोयाबीन निर्यात के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
★ मई 2026 तक देश ने 516 लाख टन सोयाबीन का निर्यात हुआ, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 515 लाख टन के रिकॉर्ड को पार कर चुका है। मई महीने के अंतिम आंकड़े आने पर निर्यात और भी ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है।
★ मई के तीसरे सप्ताह तक ब्राजील से 113.8 लाख टन सोयाबीन का निर्यात हो चुका था। वर्तमान गति बनी रहने पर मई महीने का कुल निर्यात लगभग 151.8 लाख टन तक पहुंच सकता है। यह आंकड़ा मई 2023 के रिकॉर्ड 156.6 लाख टन के करीब है, जिससे नया मासिक रिकॉर्ड बनने की संभावना बनी हुई है।
★ ब्राजील की सरकारी एजेंसी कॉनाब ने 2026 के लिए सोयाबीन निर्यात का अनुमान बढ़ाकर 1,160 लाख टन किया। 
★ यदि ऐसा होता है तो यह पिछले वर्ष के 1,080 लाख टन से काफी अधिक होगा और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनेगा।
★ ब्राजील में 2026 की सोयाबीन फसल 1,790 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है, जो अब तक की सबसे बड़ी फसल होगी।
★ इसके चलते देश का अंतिम स्टॉक बढ़कर 103 लाख टन तक पहुंच सकता है।
★ अधिक उत्पादन और पर्याप्त उपलब्धता से ब्राजील की वैश्विक निर्यात प्रतिस्पर्धा और मजबूत होगी।
★ पिछले वर्ष चीन ने अकेले ब्राजील से लगभग 854 लाख टन सोयाबीन आयात किया था, जिससे वह ब्राजील का सबसे बड़ा ग्राहक बना हुआ है।
★ वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार की नजर अमेरिका की नई सोयाबीन फसल पर रहेगी। सामान्यतः इस अवधि में चीन अमेरिकी सोयाबीन की खरीद बढ़ाता है।
★ यदि चीन 2026-27 सीजन में अमेरिका से लगभग 250 लाख टन अतिरिक्त सोयाबीन खरीदता है, तो ब्राजील के निर्यात की गति कुछ धीमी पड़ सकती है।
★ फिलहाल वैश्विक बाजार में पर्याप्त आपूर्ति के कारण सोयाबीन में बड़ी तेजी की संभावना सीमित दिखाई देती है, जबकि मांग मजबूत रहने से कीमतों को आधार मिलता रहेगा।