News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिकी अखरोट निर्यात में तेज उछाल, लेकिन भारत को निर्यात 8.4% घटा

02-Jun-2026 09:47 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिकी अखरोट निर्यात में तेज उछाल, लेकिन भारत को निर्यात 8.4% घटा
★ बिना छिलके वाले अखरोट की वैश्विक मांग में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे अमेरिका के कुल निर्यात में मजबूत सुधार हुआ। हालांकि भारत को होने वाले निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।
★ कैलिफोर्निया वॉलनट बोर्ड (CWB) के अनुसार, अप्रैल 2026 में अमेरिका के बिना छिलके वाले अखरोट का निर्यात बढ़कर 2.37 करोड़ पाउंड पहुंच गया, जबकि अप्रैल 2025 में यह केवल 43 लाख पाउंड था। घरेलू शिपमेंट भी 13 लाख पाउंड से बढ़कर 29 लाख पाउंड हो गया। इस तरह अप्रैल में कुल शिपमेंट 2.66 करोड़ पाउंड रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से पांच गुना अधिक है।
★ तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, अल्जीरिया, लेबनान, इराक और मोरक्को जैसे देशों में निर्यात कई गुना बढ़ा है। पूरे क्षेत्र में अमेरिकी अखरोट शिपमेंट बढ़कर 17.29 करोड़ पाउंड पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के 3.47 करोड़ पाउंड की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक है।
★ हालांकि भारत के मामले में तस्वीर कुछ अलग रही। अमेरिका से भारत को अखरोट निर्यात 2024-25 के 28,900 टन से घटकर 2025-26 में 26,464 टन रह गया। यानी भारतीय आयात में 2,436 टन की कमी आई और निर्यात में 8.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
★ भारत में स्थानीय उपलब्धता, मूल्य प्रतिस्पर्धा तथा अन्य आपूर्ति स्रोतों की मौजूदगी के कारण अमेरिकी अखरोट की मांग अपेक्षाकृत कमजोर रही। वहीं वैश्विक बाजार में चीन की भूमिका आगामी सीजन में निर्णायक रहने की संभावना है, क्योंकि उत्पादन और निर्यात दोनों पर उसका प्रभाव बढ़ रहा है।
★ भारतीय ड्राई फ्रूट बाजार के लिए यह संकेत महत्वपूर्ण है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी अखरोट की मांग मजबूत होने के बावजूद भारत में आयात में कमी देखी जा रही है, जिससे आगे कीमतों और आयात रुझानों पर नजर रखना जरूरी होगा।