मेथी/सुपारी मंडी भाव अपडेट (अप्रैल 2025)

26-Apr-2025 03:18 PM

मेथी मंडी भाव अपडेट (अप्रैल 2025)
कोटा:  
★ मेथी के भाव अप्रैल की शुरुआत में रुपए 4500-रुपए 4800 प्रति क्विंटल रहे। महीने के मध्य में कुछ स्थिरता के बाद अंत तक भाव रुपए 4600-रुपए 5000 के दायरे में रहे।
जोधपुर:  
★ शुरुआत में मंडी बंद रही। फिर रुपए 4800-रुपए 5100 के बीच भाव बने रहे और माह के आखिर तक स्थिरता बनी रही।
नोखा:  
★ यहां भी शुरुआत में आवक नहीं रही, लेकिन बाद में 2000-3000 तक आवक के साथ कीमतें 4800-5000 के बीच रहीं।
मंदसौर:  
★ मेथी के भाव रुपए 4600-रुपए 4900 के आसपास बने रहे। आवक में उतार-चढ़ाव रहा।
नीमच:  
★ शुरुआत में भाव रुपए 4800-रुपए 5700 के रहे, फिर 5000-रुपए 5750 तक स्थिरता दिखी।
जावरा:  
★ अप्रैल में मेथी के दाम रुपए 4700-रुपए 5250 के दायरे में घूमते रहे।
दिल्ली:  
★ दिल्ली में मेथी की कीमतें पूरे महीने रुपए 6500-रुपए 8500 प्रति क्विंटल के आसपास बनी रहीं।
★ अप्रैल 2025 में मेथी बाजारों में शुरुआत थोड़ी सुस्त रही लेकिन बाद में कीमतों में स्थिरता और हल्की मजबूती देखी गई।
★ भविष्य में मांग का समर्थन मिलते ही कीमतों में और बढ़ोतरी की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सुपारी मंडी भाव अपडेट (अप्रैल 2025)
★ दिल्ली मंडी में अप्रैल महीने में सुपारी के विभिन्न वैरायटीज के भाव में हलचल देखने को मिली।
★ जिनी सुपारी के भाव अप्रैल की शुरुआत में रुपए 405-रुपए 415/किग्रा रहे और पूरे महीने स्थिरता दिखाते हुए इसी दायरे में बने रहे।
★ सागर सुपारी के भाव शुरुआत में रुपए 390-रुपए 405/किग्रा रहे। माह के मध्य तक भाव रुपए 400-रुपए 410/किग्रा पर टिके रहे। 21 अप्रैल के बाद तेजी आई और रुपए 430-रुपए 540/किग्रा तक पहुंच गए।
★ मोटी सुपारी के भाव अप्रैल की शुरुआत में रुपए 440-रुपए 450/किग्रा थे, जो 21 अप्रैल के बाद रुपए 530-रुपए 550/किग्रा तक बढ़े।
★ जहांगीर सुपारी के भाव रुपए 430-रुपए 440/किग्रा पर स्थिर रहे। बाद में 21 अप्रैल से इसमें भी तेजी आई और भाव रुपए 520-रुपए 530/किग्रा तक पहुंचे।
★ लॉन्ग सुपारी में पूरे अप्रैल माह कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा।
★ मेडागास्कर सुपारी के भाव पूरे अप्रैल में रुपए 790-रुपए 810/किग्रा के आसपास स्थिर रहे।
★ अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सुपारी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
★ मांग का समर्थन मिला तो थोड़ी और तेजी की उम्मीद।