मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
27-Feb-2026 08:14 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने आज सुबह जापान को 1,78,000 मीट्रिक टन मक्का की निजी निर्यात बिक्री की सूचना दी, जिसमें 1,54,000 मीट्रिक टन 2026/27 और 24,000 मीट्रिक टन 2027/28 सीजन के लिए है।
19 फरवरी को समाप्त सप्ताह के लिए जारी एक्सपोर्ट सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कुल 6,82,804 मीट्रिक टन मक्का की बिक्री हुई। यह पिछले सप्ताह से 29% कम रही, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.1% अधिक रही। मैक्सिको 3,73,600 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि जापान को 1,71,700 मीट्रिक टन की बिक्री हुई। नई फसल की बिक्री 11,685 मीट्रिक टन रही।
दक्षिण कोरिया के एक आयातक ने टेंडर के माध्यम से 1,35,000 मीट्रिक टन मक्का खरीदा। एक अन्य दक्षिण कोरियाई आयातक ने आज सुबह 2,10,000 मीट्रिक टन मक्का के लिए टेंडर जारी किया। तुर्की ने रात में टेंडर के माध्यम से 3,50,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा।
