मगज तरबूज मंडी भाव अपडेट (अप्रैल 2025)

26-Apr-2025 03:08 PM

मगज तरबूज मंडी भाव अपडेट (अप्रैल 2025)
जोधपुर मंडी:
★ 7 स्टार सूडान किस्म की कीमतें अप्रैल की शुरुआत में रुपए 445-460/किग्रा रहीं, महीने के मध्य में घटकर रुपए 430-435/किग्रा आ गईं, और अंत में तेजी दिखाते हुए रुपए 460-480/किग्रा तक पहुंचीं।  
★ 5 स्टार इंडियन किस्म की कीमतें शुरू में रुपए 438/किग्रा से गिरकर रुपए 407/किग्रा रहीं, लेकिन अंतिम सप्ताह में सुधार के साथ रुपए 445/किग्रा तक आ गईं। 
दिल्ली मंडी:
★ औसत भाव की शुरुआत रुपए 470/किग्रा से हुई, जो महीने के मध्य में रुपए 440/किग्रा तक फिसला।
★ अंतिम सप्ताह में मांग बढ़ने से तेजी आई और 24 अप्रैल को भाव रुपए 490/किग्रा तक पहुंच गया।
★ अप्रैल महीने में मगज तरबूज के बाजारों में शुरुआत मंदी भरी रही लेकिन अंत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
★ सरकार ने किसान हितों की सुरक्षा के लिए मगज तरबूज का आयात OGL (ओपन जनरल लाइसेंस) के तहत न करने का फैसला लिया है।
★ इस निर्णय के चलते आज मगज तरबूज की कीमतों में रुपए 30-रुपए 35 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।