खरीदारों की कमजोर मांग से काबुली चना का भाव स्थिर

30-Mar-2026 04:13 PM

सस्काटून। वैश्विक बाजार में काबुली चना में व्यापरिक गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं और शिपमेंट की अनिश्चितता के कारण आयातक इसका अनुबंध करने से हिचकने लगे हैं।

क्रूड खनिज तेल का दाम बढ़ने से शिपमेंट खर्च ऊंचा हो गया है और शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते अपने जहाजों को भेजने में आनाकानी कर रही है।

कनाडा में इस बार काबुली चना का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ और फरवरी तक इसका निर्यात प्रदर्शन भी अच्छा रहा था लेकिन मार्च में शिपमेंट में कठिन होता जा रहा है। 

कनाडा के साथ-साथ अमरीका, मैक्सिको, रूस एवं भारत में भी काबुली चना के बेहतर उत्पादन का अनुमान है। भात में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। जबकि अन्य देशों में फसल पहले ही आ चुकी है।