किसानों को MSP दिलाने के लिए केंद्र सख्त, NAFED-NCCF को तेज खरीद और 72 घंटे में भुगतान के निर्देश
08-May-2026 06:42 PM
किसानों को MSP से कम दाम पर फसल बेचने से बचाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने NAFED और NCCF को सख्त निर्देश दिए हैं। कहा गया कि जहां बाजार भाव MSP से नीचे हैं, वहां प्रभावी और तेज खरीद सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने चना, मसूर और सरसों जैसी दलहन-तिलहन फसलों की खरीद बढ़ाने, जिला स्तर पर लक्ष्य तय करने और किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य और समय पर भुगतान देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में खरीद एवं भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ समन्वय कर सभी बाधाओं को दूर करेगी, ताकि किसानों को MSP का पूरा लाभ मिल सके।
