जायद फसलों का बिजाई क्षेत्र 58.30 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा
07-Apr-2026 08:36 PM
नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीष्मकालीन या जायद फसलों का उत्पादन क्षेत्र गत वर्ष के मुकाबले 1 प्रतिशत सुधरकर 58.30 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। गत वर्ष यह 57.80 लाख हेक्टेयर रहा था।
पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान धान का उत्पादन क्षेत्र 32.60 लाख हेक्टेयर से घटकर 30.10 लाख हेक्टेयर पर अटक गया लेकिन दलहन फसलों का बिजाई क्षेत्र 7.02 लाख हेक्टेयर से उछलकर 8.79 लाख हेक्टेयर मोटे अनाजों का रकबा 10.80 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 11.60 लाख हेक्टेयर तथा तिलहनों का क्षेत्रफल 7.42 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 7.74 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया।
दलहनों में मूंग का रकबा 4.91 लाख हेक्टेयर से उछलकर 6.09 लाख हेक्टेयर, मोटे अनाजों में मक्का का क्षेत्रफल 7.01 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 7.18 लाख हेक्टेयर तथा तिलहन फसलों में मूंगफली का बिजाई क्षेत्र 4.20 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 4.59 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। जायद फसलों का औसत क्षेत्रफल 75.40 लाख हेक्टेयर आंका गया है।
