IMD का अनुमान: अगस्त–सितंबर में सामान्य से कम बारिश, एल नीनो होगा और मजबूत
31-Jul-2026 07:50 PM
IMD का अनुमान: अगस्त–सितंबर में सामान्य से कम बारिश, एल नीनो होगा और मजबूत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 के दूसरे चरण (अगस्त–सितंबर) के लिए सामान्य से कम वर्षा का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार इस अवधि में देशभर में वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) के 94% से कम रहने की संभावना है। हालांकि प्रायद्वीपीय भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
अगस्त 2026 में भी देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। साथ ही अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक रह सकता है।
IMD ने बताया कि वर्तमान में मध्यम एल नीनो की स्थिति बनी हुई है और मानसून के शेष मौसम में इसके और मजबूत होने की संभावना है। वहीं हिंद महासागर में न्यूट्रल IOD बना हुआ है, हालांकि सितंबर के दौरान पॉजिटिव IOD विकसित होने की संभावना कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने जताई है।
IMD सितंबर के लिए अगला वर्षा पूर्वानुमान अगस्त के अंत में जारी करेगा।
~~~~~~~~~~~~~
IMD Forecasts Below-Normal Rainfall for August–September; El Niño Expected to Strengthen
The India Meteorological Department (IMD) has forecast below-normal rainfall during the second half of the Southwest Monsoon season (August–September 2026), with rainfall likely to remain below 94% of the Long Period Average (LPA). However, some parts of Peninsular India, Central India, Northwest India, and East & Northeast India are expected to receive normal to above-normal rainfall.
For August 2026, IMD has also predicted below-normal rainfall across most parts of the country.
Maximum temperatures are likely to remain above normal over most regions, while minimum temperatures are expected to be normal to above normal.
IMD said moderate El Niño conditions are currently prevailing over the equatorial Pacific and are likely to strengthen further during the remaining monsoon season. Meanwhile, neutral Indian Ocean Dipole (IOD) conditions are expected to persist, although some international forecasting agencies indicate that a positive IOD may develop during September.
The next IMD forecast for September rainfall will be issued at the end of August 2026.
