हरियाणा में फसलों की खरीद

07-Mar-2026 01:49 PM

हरियाणा सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026–27 के लिए फसलों की सरकारी खरीद का कार्यक्रम तय कर दिया है। 

खरीद तिथि इस प्रकार है 

मसूर- 20 मार्च

सरसों- 28 मार्च

चना- 1 अप्रैल

ग्रीष्मकालीन- मूंग 15 मई

सूरजमुखी- 1 जून से 30 जून

हरियाणा- उत्पादन अनुमान

सरसों- 13.17 लाख टन

सूरजमुखी- 0.70 लाख टन

मूंग का उत्पादन करीब 0.98 लाख टन

MSP (प्रति क्विंटल)

सरसों- ₹6,200

चना- ₹5,875

मसूर ₹7,000

सूरजमुखी ₹7,721

मूंग ₹8,768

पिछले सीजन 2024–25 में हरियाणा में करीब 8.12 लाख टन सरसों की सरकारी खरीद हुई थी।

किसानों ने सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू होने पर चिंता जताई है। मंडियों में आवक बढ़ने के बावजूद अभी निजी व्यापारी ही खरीद कर रहे हैं और कई जगहों पर कीमतें MSP से ₹800 प्रति क्विंटल तक कम बताई जा रही हैं।

किसानों ने सरकार से तुरंत खरीद शुरू करने की मांग की।