हल्दी की कीमतों में तेजी
07-Mar-2024 07:25 PM
नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान उत्पादक केन्द्रों पर हल्दी का उत्पादन कम रहने के कारण बाजार में सट्टेबाजी बढ़ गई है जिस कारण से हाजिर एवं वायदा दोनों में भाव लगातार बढ़ रहे हैं।
कमजोर उत्पादन के कारण उत्पादक केन्द्रों पर नए मालों की आवक भी आशानुरूप नहीं बढ़ रही है। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर आज हल्दी के भाव क्वालिटीनुसार 500/800 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए हैं दिल्ली बाजार में भी भाव तेज रहे।
लेकिन व्यापार कम रहा। सूत्रों का मानना है कि फसल के समय बाजार में आई तेजी भविष्य के लिए नुकसान दायक हो सकती है। वायदा बाजार में आज हल्दी अप्रैल का भाव 714 रुपए तेजी के साथ 18100 रुपए पर बंद हुआ है।
जबकि जून का भाव 802 रुपए मजबूती के साथ 18380 रुपए पर बंद हुआ है। सूत्रों का मानना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बिकवाली आने की संभावना है जिस कारण से भाव घट सकते हैं।
