गन्ना के रकबे में वृद्धि के बावजूद चीनी का उत्पादन बढ़ने में संदेह
07-Jul-2026 05:35 PM
नई दिल्ली। यद्यपि केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अवलोकन-आंकलन से पता चलता है कि चालू वर्ष के दौरान गन्ना का घरेलू उत्पादन क्षेत्र बढ़कर 57.58 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है
जो पिछले साल की समान अवधि के बिजाई क्षेत्र 56.72 लाख हेक्टेयर से 85 हजार हेक्टेयर तथा सामान्य औसत क्षेत्रफल 55.22 लाख हेक्टेयर से 2.35 लाख हेक्टेयर ज्यादा है लेकिन अल नीनो मौसम चक्र के प्रकोप से मानसून की वर्षा में आगे काफी कमी तथा संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए गन्ना की औसत उपज दर और उसमें सुक्रोज का अंश घटने की संभावना है जिससे चीनी का उत्पादन बढ़ने में संदेह है।
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष गन्ना का कुल उत्पादन क्षेत्र बढ़कर 5884 लाख हेक्टेयर के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया था लेकिन फिर भी चीनी के उत्पादन में अपेक्षित बढ़ोत्तरी नहीं हुई। 2024-25 के सीजन में भी गन्ना की फसल को अगस्त में सूखे का सामना करना पड़ा था।
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक गन्ना के तीन शीर्ष उत्पादक प्रान्त है। इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में भी गन्ना एवं चीनी का अच्छा उत्पादन होता है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में इस वर्ष बारिश कम होने की संभावना है।
