गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

31-Mar-2026 08:44 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
कैनसस की क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार विंटर गेहूं की अच्छी/उत्तम श्रेणी 6% घटकर 40% रह गई है। ब्रुगलर 500 इंडेक्स भी 12 अंक गिरकर 316 पर आ गया। राष्ट्रीय स्तर की क्रॉप प्रोग्रेस रिपोर्ट अगले सोमवार जारी होगी।
सोमवार को जारी Export Inspections रिपोर्ट के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 3,64,219 टन (13.38 मिलियन बुशल) गेहूं का निर्यात शिपमेंट हुआ। यह पिछले सप्ताह से 20.73% अधिक तथा पिछले वर्ष की समान अवधि से 27.38% ज्यादा है।
जापान 1,07,579 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि नाइजीरिया को 90,290 टन और मेक्सिको को 85,263 टन गेहूं भेजा गया।
1 जून से शुरू हुए विपणन वर्ष में अब तक कुल 20.295 मिलियन टन (745.72 मिलियन बुशल) गेहूं का निर्यात हो चुका है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 16.7% अधिक है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत में बारिश का क्षेत्र थोड़ा पश्चिम की ओर खिसक गया है, जिससे प्लेन्स क्षेत्र के कई हिस्सों में नमी मिलने की संभावना है। पश्चिमी प्लेन्स के कुछ हिस्सों में भी अब वर्षा का कवरेज दिखाई दे रहा है, जबकि पूर्वी हिस्सों में अधिक बारिश की संभावना है।
मार्च प्लांटिंग इंटेंशन रिपोर्ट में इस वर्ष गेहूं का कुल रकबा 44.79 मिलियन एकड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से लगभग 5.44 लाख एकड़ कम हो सकता है।
ग्रेन स्टॉक्स रिपोर्ट में 1 मार्च को गेहूं का भंडार 1.31 बिलियन बुशल रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 73 मिलियन बुशल अधिक हो सकता है।