News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील की चीनी निर्यात में 14% गिरावट की उम्मीद
31-Mar-2026 11:19 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील की चीनी निर्यात में 14% गिरावट की उम्मीद
★ दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक ब्राजील में 2026-27 सीजन में चीनी निर्यात में करीब 14.2% कमी आने की संभावना है।
★ कुल निर्यात घटकर लगभग 290 लाख टन रहने का अनुमान (पिछले साल 338 लाख टन)।
★ चीनी उत्पादन भी घटकर 403 लाख टन रह सकता है जो पहले 435 लाख टन था।
★ ऊंची ऊर्जा कीमतों के कारण मिलें गन्ने को चीनी की बजाय एथेनॉल उत्पादन में ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं।
★ एथेनॉल उत्पादन 10.7% बढ़कर 42.58 अरब लीटर होने का अनुमान।
★ ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते एथेनॉल की ओर झुकाव बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक चीनी सप्लाई पर दबाव आ सकता है।
