News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच यूरिया सप्लाई पर दबाव, सरकार सतर्क
31-Mar-2026 10:46 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच यूरिया सप्लाई पर दबाव, सरकार सतर्क
★ इजरायल-ईरान युद्ध के चलते देश में यूरिया का घरेलू उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे स्थिति “काफी संवेदनशील” बनी हुई है। हालांकि सरकार ने अप्रैल–मई के लिए पहले से ही आयात की व्यवस्था कर ली है।
★ सरकार ने रूस, मोरक्को, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, जॉर्डन, कनाडा, अल्जीरिया और मिस्र जैसे देशों से आयात बढ़ाने की योजना बनाई है।
राज्यों को घबराहट से बचने और जमाखोरी/कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
★ यूरिया पर दबाव कम करने के लिए अमोनियम सल्फेट और ट्रिपल सुपर फॉस्फेट के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
★ कुछ जगहों पर हल्की घबराहट में खरीदारी देखी गई, लेकिन सप्लाई सामान्य और स्थानीय स्तर तक सीमित प्रभावित है।
★ सरकार के सक्रिय कदमों से फिलहाल सप्लाई नियंत्रण में है, लेकिन स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
★ अगर युद्ध बंद नहीं हुआ तो खरीफ सीजन में यूरिया की कमी से फसल उत्पादकता प्रभावित हो सकती है।
