News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन आयात शुल्क में बदलाव की संभावना कम, ड्यूटी-फ्री अवधि बढ़ सकती है

31-Mar-2026 11:01 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन आयात शुल्क में बदलाव की संभावना कम, ड्यूटी-फ्री अवधि बढ़ सकती है
★ सरकार दलहन पर मौजूदा आयात शुल्क को यथावत रखने और अरहर (तूर) व उड़द पर ड्यूटी-फ्री आयात अवधि बढ़ाने की तैयारी में है।
★ यह कदम कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए उठाया जा रहा है।
★ 31 मार्च को मौजूदा ड्यूटी संरचना समाप्त हो रही है।
★ संभावित El Nino के कारण मानसून प्रभावित होने की आशंका है।
★ तूर और उड़द का उत्पादन घटने का अनुमान है।
★ उत्पादन में कमी से कीमतें और खाद्य महंगाई बढ़ सकती है, इसलिए सरकार आयात नीति में राहत जारी रख सकती है।
★ सर्कुलर आज आने की उम्मीद।