छोटी इलायची
31-Jul-2026 04:20 PM
छोटी इलायची
★ मंडियों में नए माल की आवक शुरू हो गयी है लेकिन आवक का दबाव 15 अगस्त के बाद बनेगा।
★ जुलाई में बारिश न होने के कारण पहली पीकिंग में 25/30 प्रतिशत का नुकसान है।
★ वर्तमान में बारिश शुरू हो गयी है जोकि आने वाली अन्य पीकिंग के लिए लाभ देगी। बशर्ते आगामी दिनों पर भी समय-समय पर फसल को बारिश मिलती रहे।
★ पानी की कमी के चलते जुलाई माह के शुरू में कीमतों में लगभग 100/150 रुपए प्रति किलो की तेजी बनी थी मगर भाव ऊंचे होने के कारण निर्यातक मांग प्रभावित हुई है। साथ ही बारिश भी शुरू हो गयी है। जिस कारण में चालू सप्ताह के दौरान भाव 25/50 रुपए प्रति किलो तक घट गए हैं।
★ अभी बाजार मजबूत रहेंगे। 15 अगस्त के बाद भाव कुछ घट सकते हैं मगर अधिक नहीं।
★ अधिक मंदा-तेजी आगामी दिनों में बारिश पर निभर करेगा।
★ ग्वाटेमाला की फसल जोकि नवम्बर माह में आएगी तब तक कीमतों में अधिक मंदे के आसार नहीं हैं। क्योंकि चालू सीजन के दौरान पैदावार में कमी आने के कारण भारतीय इलायची का निर्यात बढ़ा है।
★ नीलामी केन्द्रों पर एवरेज भाव 3121.32 रुपए एवं अधिकतम भाव 5000 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे हैं। स्पेशलिस्ट इंडियन फ़ूड पार्क एक्सपोर्ट प्रा.लि. नीलामी में 68424 किलो की आवक हुई और 61009 किलो का व्यापार हुआ।
