ब्राजील से चीन को सोयाबीन का रिकॉर्ड निर्यात होने की उम्मीद

12-Aug-2026 07:40 PM

रियो डी जेनेरो। लैटिन अमरीकी देश- ब्राजील को आगामी महीनों के दौरान चीन में सोयाबीन का रिकॉर्ड निर्यात जारी रहने की उम्मीद है। उद्योग-समीक्षकों के अनुसार चीन ब्राजीलियन सोयाबीन के लिए पिछले अनेक वर्षों से सबसे प्रमुख बाजार बना हुआ है और आगे भी इस स्थिति में बदलाव नहीं होने वाला है। 

ब्राजील दुनिया में सोयाबीन का सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है। चालू वर्ष के दौरान वहां इस महत्वपूर्ण तिलहन का उत्पादन बढ़कर सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे वहां इसका अत्यन्त विशाल निर्यात योग्य स्टॉक अभी मौजूद है। इससे चीन सहित अन्य देशों की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकता है। 

जून में चीन ने ब्राजील से 120.80 लाख टन सोयाबीन का आयात किया जो जून 2025 की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक रहा। दूसरी ओर इसी अवधि में चीन में अमरीकी सोयाबीन का आयात करीब 21 प्रतिशत घटकर 12.70 लाख टन पर सिमट गया। जनवरी-जून 2026 की छमाही के दौरान ब्राजील से चीन को 483.20 लाख टन सोयाबीन का  निर्यात हुआ जो वर्ष 2025 की इसी अवधि के शिपमेंट 484.10 लाख टन से कुछ कम रहा। भारत में ब्राजील से सोया तेल मंगाया जाता है।