भारत में मसूर दाल आयात घटा: FY 2025-26 की शुरुआत में आयात में भारी गिरावट
17-May-2025 12:51 PM

भारत में मसूर दाल आयात घटा: FY 2025-26 की शुरुआत में आयात में भारी गिरावट
★ वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत में भारत में मसूर (Lentil) दाल का आयात तेज गिरावट के संकेत दे रहा है। अप्रैल 2025 में मसूर दाल का अनुमानित आयात मात्र 36,007 मीट्रिक टन रह सकता है, जो पिछले साल अप्रैल 2024 के मुकाबले 28,575 टन (लगभग 44%) कम है।
पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट गंभीर
अप्रैल माह में मसूर आयात (मीट्रिक टन में):
FY 2023-24: 66,447
FY 2024-25: 64,583
FY 2025-26: 36,007 (अनुमानित)
★ पिछले दो वर्षों में अप्रैल माह में आयात 64-66 हजार टन के बीच रहा, जबकि इस बार यह सीधे 36 हजार टन पर आ सकता है।
~~~~~
पूरे साल की तुलना:
वित्त वर्ष - कुल आयात (मीट्रिक टन):
FY 2023-24: 16,76,095
FY 2024-25: 12,14,848
FY 2025-26: (अब तक 36,007)
★ FY 2023-24 में भारत ने लगभग 16.76 लाख टन मसूर का आयात किया था। अगले वर्ष यानी FY 2024-25 में यह घटकर 12.14 लाख टन रह गया। और अब FY 2025-26 की शुरुआत में आंकड़े और भी नीचे जा रहे हैं।
★ घरेलू उत्पादन में सुधार की संभावना: भारत में इस बार मसूर का उत्पादन बेहतर बताया जा रहा है, जिससे आयात की जरूरत कुछ कम हो सकती है।
★ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में बिजाई चालू, पुराना स्टॉक भी कम।
★ दोनों देशों से नई फसल आने से पहले निर्यात में आ सकती हैं गिरावट, जिससे भारत में कीमतों में वृद्धि के बन रहे हैं आसार।