भारत में मक्का बाज़ार की ताज़ा स्थिति (2024-25)
13-Jun-2025 01:26 PM

भारत में मक्का बाज़ार की ताज़ा स्थिति (2024-25)
★ भारत का कुल मक्का उत्पादन 2024-25 में 422.81 लाख टन तक पहुँचा, जो पिछले चार वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है
(2020-21: 316.47, 2021-22: 337.3, 2022-23: 380.85, 2023-24: 376.65 लाख टन)
~~~~~~~~
प्रमुख राज्यों का अनुमानित उत्पादन (लाख टन):
कर्नाटक: 2022-23 में 59.11, 2023-24 में 56.29 और 2024-25 में 61.63
मध्य प्रदेश: 2022-23 में 46.21, 2023-24 में 43.39 और 2024-25 में 67
महाराष्ट्र: 2022-23 में 39.2, 2023-24 में 24.5 और 2024-25 में 48.76
बिहार: 2022-23 में 43.8, 2023-24 में 57.09 और 2024-25 में 49
~~~~~~
मक्का कीमतों में भारी गिरावट (रुपये/क्विंटल): नवंबर 2024 और जून 2025 में
दिल्ली बिल्टी: 2,650/ 2,200 (-450)
उत्तर प्रदेश: 2,450/ 2,100 (-350)
लातूर: 2,700/ 2,300 (-400)
गुलबर्गा: 2,850/2,400 (-450)
गुलाबबाग: 2,700/ 2,050 (-650)
~~~~~~~
कीमतों में गिरावट के कारण:
★ लगातार चार साल से अधिक उत्पादन
★ अब चावल और चीनी से भी एथेनॉल बनाने की अनुमति
★ स्टॉकिस्ट सक्रिय रूप से कर रहे हैं खरीदी
★ बिहार, महाराष्ट्र, एमपी और कर्नाटक जैसे राज्यों में नए गोदाम और एथेनॉल संयंत्र शुरू
~~~~~~~~~
मक्का निर्यात से आयातक बना भारत:
★ 2024-25 में मक्का आयात: 9,55,627 टन (2023-24 में 1,26,222 टन)
★ 2024-25 में मक्का निर्यात: 90,311 टन (2023-24 में 2,95,892 टन)
~~~~~~~~~~
★ भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता 2018 में 518 करोड़ लीटर से बढ़कर अप्रैल 2025 तक 1,800 करोड़ लीटर पहुँची।
★ एथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण दर अप्रैल 2025 तक 18.61% हो गई
एथेनॉल उत्पादन – अनाज/चीनी स्रोत (करोड़ लीटर में):
2022-23: 137.12 / 379
2023-24: 402.23 / 270.3
2024-25: 650 / 250
★ (अनाज में मक्का और चावल, चीनी में चीनी, मोलासेस-B और C शामिल)
★ एफसीआई द्वारा डिस्टिलरों को सब्सिडी पर चावल बेचा जा रहा, लेकिन ऑफटेक कमजोर।
★ पिछले वर्ष चीनी और मोलासेस-B से एथेनॉल उत्पादन पर प्रतिबंध लगा था।
★ एथेनॉल उत्पादक सरकार से कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
★ DDGS की अधिक आपूर्ति और कम कीमतों के कारण पोल्ट्री क्षेत्र में मक्का व मीली की मांग घटी।
★ बढ़े भावों के कारण चालू खरीफ सीजन में बिजाई बढ़ने की प्रबल संभावनाएं।
★ लगातार वर्षों से बढ़ते उत्पादन के कारण कीमतों पर दवाब बना रहने की आशंकाएं।